पानी के बारे में 21 रोचक जानकारी | Amazing Facts about Water in Hindi

आज हम पानी के बारे में रोचक और दिलचस्प जानकारी (Amazing Facts about Water in Hindi) लेकर आये हैं और ये रोचक तथ्य कुछ ऐसे हैं जिनके बारे में हर किसी को पता नही होता। हमें उम्मीद है की पानी के बारे में जानकारी आपको पसंद आएगी।

पानी के बारे में रोचक जानकारी | Amazing Facts about Water in Hindi

1. हर उस जगह में जीवन है जहाँ पानी मौजूद है भले ही वह उबलता हुआ क्यों न हो।

2. अत्याधिक व्यायाम या शारीरिक गतिविधि के तुरंत बाद जो वजन कम होता है वह वसा के घटने से नही बल्कि पानी की कमी से होता है।

3. पानी के जमने पर उसका आकार 9% तक फैल जाता है।

4. जब हमारे शरीर से 1% पानी खत्म होता है तब हमें प्यास का एहसास होता है।

5. एक व्यक्ति भोजन के बिना लगभग एक महीने तक जीवित रह सकता है, लेकिन बिना पानी के एक हफ्ते में ही उसकी मौत हो सकती है।

6. 1 टन स्टील का निर्माण करने के लिए 300 टन पानी की आवश्यकता होती है।

7. एक कप कॉफी के लिए कॉफी बीन्स का उत्पादन करने के लिए 200 लीटर पानी की जरुरत होती है।

8. जल पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित रखता है।

9. गर्म पानी ठंडे पानी की तुलना में अधिक तेज़ी से जमता है।

10. आपने कई लोगों को कहते हुए सुना होगा की खूब पानी पिया करो लेकिन क्या आपको पता है की बहुत ज्यादा पानी पीना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है इसे water intoxication कहते हैं।

11. मानव शरीर के औसतन 50 से 65 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है।

12. नवजात शिशुओं के शरीर में पानी की मात्रा और भी अधिक, लगभग 78 प्रतिशत होता है।

13. धरती का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा पानी है।

14. दुनिया का 1.7% पानी जमा हुआ है और इसलिए यह अनुपयोगी है।

15. असुरक्षित जल से हर घंटे 200 बच्चों की मौत होती है।

16. मानव मस्तिष्क का 70% हिस्सा पानी है।

17. पृथ्वी पर मौजूद 97.5 प्रतिशत पानी खारा है, और बाकी 2.5% ताजा पानी है जिसमे से केवल 0.3% तरल के रूप में पृथ्वी के सतह पर झीलों, नदियों, तालाबों, दलदलों, आदि में पाया जाता है। बाकी ग्लेशियरों या जमीन के अंदर मौजूद है।

18. दुनिया में 748 मिलियन लोगों को पीने के लिए साफ़ पानी की सुविधा नहीं मिल पाती है।

19. धरती की सभी नदियों की तुलना में कहीं ज्यादा पानी बादलों में मौजूद है।

20. अगर हमारे वायुमंडल में उपस्थित सभी वाष्प एक बार में ही पानी बन कर गिर जायें और समान रूप से फैल जायें, तो पूरी धरती एक इंच पानी के परत से ढंक जायेगी।

21. अगर किसी नल से प्रति सेकंड पानी की एक बूँद गिर रहा है तो एक वर्ष में 3,000 गैलन पानी लीक हो सकता है।

आपको पानी के बारे में ये रोचक जानकारी (Amazing Facts about Water in Hindi) कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बताएं।

Leave a Reply